Live
घटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में अपना रोल नहीं भूला: आपघटिया राजनीति और वोट बैंक के लिए पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रही है भाजपा: आपभगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठितभाजपा गुजरात से पंजाब में नशे की तस्करी क्यों करवा रही है? – हरपाल सिंह चीमापंजाब की शांति और अमन-शांति को भंग करने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ETOपंजाब और हरियाणा के बीच 60:40 का फॉर्मूला तय हुआ था, प्रस्तावित नियम चंडीगढ़ में पंजाब का हिस्सा कम करने की कोशिश है: बलतेज पन्नूपंजाब में ED की बड़ी छापेमारी, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर Raidअब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है नहरी पानी: CM भगवंत सिंह मानकांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में अपना रोल नहीं भूला: आप
Thursday, 17 September 2026
Menu

भगवंत मान सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट’ संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार, पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए सात मेंबर की तालमेल कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव औऱ रिपोर्टें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को भ सौंपेगी।

 

इस सात सदस्यों वाली तालमेल कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएसपी) के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलाख, और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

 

यह कमेटी एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लगातार तालमेल बना कर रखेगी और ज़रूरी मुद्दों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी।

 

इस कमेटी का गठन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा 16 सितंबर 2026 के ऑर्डर के ज़रिए बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *