Live
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नामपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारहरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीटशिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरीहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरे विवाह के बाद नहीं बदलेगा बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र पर पिता का नामपंजाब में 6 सितंबर को लगेंगे विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े काम होंगेजब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवालभगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीज़न कल बठिंडा से शुरू, रिकार्ड उपस्थिति की उम्मीद: बलतेज पन्नूपंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए DA पर बड़ी खबर, केंद्र के बराबर Salary और DA देने को तैयार मान सरकारहरियाणा के ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में बड़ा अपडेट, 6 IAS समेत 19 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीटशिक्षक दिवस पर पंजाब के 75 शिक्षकों और अधिकारियों का होगा विशेष सम्मान, राज्य पुरस्कार 2026 समारोह की तैयारी पूरी
Saturday, 05 September 2026
Menu

जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं – केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाबी बाग में आयोजित भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की और दिल्ली व देश भर में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने देशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी प्रार्थना है कि भगवान श्री कृष्ण सभी भक्तों की झोली खुशियों से भर दें। गीता में लिखा है कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। आज हमारे देश में कई समस्याएं हैं। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों की परेशानियों को दूर करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि जन्माष्टमी कमेटी का यह 50वां कार्यक्रम है और पिछले 50 साल से वे लगातार यहां जन्माष्टमी मनाते आ रहे हैं। मैं इस मौके पर कमेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ बड़ी खुशी से जन्माष्टमी मनाने आए हैं और झांकियां देख रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे उपस्थित सभी लोगों को खूब खुशियां और आशीर्वाद दें, सबकी मनोकामना पूरी करें, सबके घर में सुख-शांति दें और सबको स्वस्थ रखें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गीता में श्लोक है- यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। जब-जब पाप बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो भगवान को पृथ्वी पर खुद जन्म लेना पड़ता है। कहने का भाव यह है कि भगवान अपनी माया से उस पाप का अंत करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज चारों तरफ कई सारी समस्याएं हैं। मैं इस मौके पर भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी दया दृष्टि करें और जनता की समस्याओं को दूर करें। भगवान जनता को खुशियां दें, उन्हें सुखी रखें, उनकी बीमारियां दूर करें और हमारा देश खूब तरक्की करे।

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जय कन्हैया लाल की। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण सदैव आपको धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें और आपके घर में सुख-शांति का वास हो, मेरी यही प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *