Live
अमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलानचंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंडआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिलPackaged Foods की Labelling में हो सकता है बड़ा बदलाव, 10 सितंबर को Supreme Court में अहम सुनवाईअमृतसरवासियों के लिए बड़ी खबर, 12 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलानचंडीगढ़ में Uber-Rapido पर बड़ी कार्रवाई, दोनों कंपनियों के लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंडआप सरकार ‘लोगों की सरकार’ है, 3 करोड़ पंजाबियों के लिए किसी को भी परेशानी खड़ी करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती: अमन अरोड़ाभगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंसभाजपा के चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा कर राघव चड्ढा को बैकडोर से बना दिया दिल्ली का वोटर- अनुराग ढांडालाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं: बलतेज पन्नूपंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिलPackaged Foods की Labelling में हो सकता है बड़ा बदलाव, 10 सितंबर को Supreme Court में अहम सुनवाई
Wednesday, 09 September 2026
Menu

पंजाब महिला आयोग की ओर से मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन 9 सितंबर को: चेयरपर्सन राज लाली गिल

पंजाब महिला आयोग की ओर से 9 सितंबर को मौड़ में ‘शी रन्स-2026’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह राज्य में अपनी तरह की पहली विशेष रूप से महिलाओं के लिए आयोजित मैराथन है, जिसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।

यह जानकारी पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए साझा की। इस मौके पर पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री नील गर्ग भी मौजूद थे।

चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने कहा कि यह मैराथन पंजाब सरकार की महिलाओं की छवि को ऊंचा उठाने और उन्हें समाज में बराबर का दर्जा देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि मौड़ मंडी की अनाज मंडी में 9 सितंबर को सुबह 6:30 बजे 2.5 किलोमीटर लंबी मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें हर आयु वर्ग की महिलाएं भाग लेंगी।

श्रीमती गिल ने कहा कि इस मैराथन में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पिता, भाई और पति के रूप में पुरुष भी महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए इसका हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एक मंच पर एकजुट करने के लिए यह मैराथन राज्य के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *