Live
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्चदाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंहपंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता परदिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंकापंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथपंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाएभाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमाजीरा में ‘आप’ को बड़ी मजबूती, गुरप्रीत सिंह सेखों पार्टी में शामिल; CM भगवंत मान ने किया स्वागतमुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 560 मरीज़ों के डायबिटिक फुट उपचार पर ₹1.32 करोड़ ख़र्चदाखिलों में तेज़ वृद्धि उपचार नेटवर्क में बढ़ते विश्वास का प्रमाण: डॉ. बलबीर सिंहपंजाब में फिर बिजली संकट का खतरा! कोयले की कमी के कारण कई थर्मल प्लांट आधी क्षमता परदिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंकापंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार ने ली शपथपंजाब कैबिनेट की मांग: राज्य के विचार लेने और उन पर गौर करने तक जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति और शपथ ग्रहण समारोह को रोका जाएभाजपा MP सरकार ने जस्टिस CM संधावालिया को MP हाई कोर्ट की नियुक्ति को 2 महीने से ज़्यादा देर क्यों की? हरपाल सिंह चीमाजीरा में ‘आप’ को बड़ी मजबूती, गुरप्रीत सिंह सेखों पार्टी में शामिल; CM भगवंत मान ने किया स्वागत
Monday, 07 September 2026
Menu

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे

बिहार के भोजपुर जिले से रविवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15484, आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी से उतर गई।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ दूरी पर पश्चिमी ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए।

हादसे के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे और कई यात्री सो रहे थे। अचानक तेज आवाज और ट्रेन में जोरदार झटका लगने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटरी से उतरे ट्रेन के हिस्सों का जायजा लिया।

रेलवे की टीम ने सबसे पहले पटरी से उतरे इंजन और कोचों को बाकी ट्रेन से अलग किया। इसके बाद एक अन्य इंजन की मदद से ट्रेन को दोबारा रूट पर लाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान रेल यातायात पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर जरूरी कार्रवाई करते हुए ट्रैक को साफ करने और रेल परिचालन को सामान्य करने का काम शुरू किया।

फिलहाल महानंदा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की सही वजह सामने नहीं आई है। रेलवे की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ट्रेन के इंजन, SLR बोगी और AC कोच के पहिए किन परिस्थितियों में पटरी से उतरे।

फिलहाल हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। किसी यात्री के घायल नहीं होने से यात्रियों और उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *