Live
अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताईअकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसाभाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुराभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताई
Friday, 11 September 2026
Menu

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत, पूरे देश को बधाई- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। देश के युवाओं का संघर्ष रंग लाया और अंततः धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का जनतंत्र से भरोसा उठा गया था। सरकारें लोगों की बात सुनती ही नहीं थीं। लेकिन अब सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकार को जनता की बात सुननी ही पड़ेगी। देश के लोगों को उम्मीद है कि सरकार परीक्षा सिस्टम में सुधार कर फिर कभी पेपर लीक नहीं होने देगी और हमारे बच्चों को कभी आत्महत्या नहीं करनी पड़ेगी।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के युवाओं और जेन-जी को बहुत-बहुत बधाई। यह बहुत खुशी की बात है कि आप लोगों का संघर्ष रंग लाया और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह पूरे लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। हमारे देश में लोगों का जनतंत्र से भरोसा ही उठ गया था और लोगों को लगने लगा था कि सरकारें सुनती ही नहीं हैं। जनता सरकारों के सामने चिल्लाती, गिड़गिड़ाती रहती थी। हर बात के लिए हम सरकार के आगे हाथ जोड़ते रहते थे, पैर पकड़ते थे, लेकिन सरकारें कभी सुनती नहीं थीं।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतना बड़ा संघर्ष हुआ और अंततः सरकार के अहंकार को जनता के सामने झुकना ही पड़ा। यह बहुत बड़ी जीत है, यह पूरे जनतंत्र और लोकतंत्र की जीत है। सरकार को भी अब समझ लेना चाहिए कि आपको जनता की बात सुननी ही पड़ेगी, क्योंकि यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा और जनता के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार अब नीट के पूरे सिस्टम को ठीक करेगी ताकि इस देश के अंदर आगे से पेपर लीक होना बंद हो जाए और हमारे बच्चों को फिर कभी आत्महत्या न करनी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *