Live
आप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदियापंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमतिपंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की शहादत, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपयेभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानीआप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदियापंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमतिपंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की शहादत, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपयेभगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंदभगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूतीमानसिक स्वास्थ्य का इलाज तब तक न टले, जब तक परिवार पूरी तरह टूटने की स्थिति में न पहुँच जाए: डॉ. बलबीर सिंहभाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नूWest Indies series के लिए भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी
Friday, 18 September 2026
Menu

पंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

चंडीगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालय को आज एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए 21 अगस्त को होने वाले पंजाब बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है।

धमकी भरा ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई। एहतियात के तौर पर बम स्क्वॉड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की जांच की गई। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच के साथ-साथ उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, ई-मेल में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। साथ ही धमकी दी गई है कि जिन शहरों में पंजाब बंद नहीं होगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के सामने आने के बाद संबंधित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ई-मेल में पंजाब के डीजीपी के नाम का भी जिक्र किया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा, इसका स्रोत कहां है और क्या इसके पीछे कोई वास्तविक साजिश है।

पंजाब बंद के बीच सामने आई इस धमकी को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें ई-मेल से जुड़ी हर जानकारी की जांच कर रही हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *