Live
अभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजाCM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरीसोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहतजहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नूभारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदापंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवालअभिनंदन वर्धमान ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट, अब कमर्शियल पायलट के तौर पर उड़ाएंगे विमानसुनाम के शेरों गांव में CM भगवंत मान को मिला लोगों का भरपूर प्यार, बोले- पंजाब अब काम की राजनीति के साथमिशन क्लीन पंजाब: हरजोत सिंह बैंस खुद ग्राउंड पर, नंगल में सफाई व्यवस्था का लिया जायजाCM भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरीसोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट! खरीददारों को मिली राहतजहाँ भी चुनाव आते हैं, भाजपा विपक्षी सरकारों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी और दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है: बलतेज पन्नूभारत-कनाडा के बीच UPI की तैयारी! पंजाबियों को मिल सकता है बड़ा फायदापंजाब में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है, ईडी को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है: कुलदीप धालीवाल
Thursday, 03 September 2026
Menu

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना

पंजाब के कई जिलों में शनिवार सुबह से शाम तक मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में सबसे अधिक 33.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अमृतसर में 21.8 मिलीमीटर, पठानकोट और संगरूर में 8.6 मिलीमीटर, बठिंडा में 7.7 मिलीमीटर, बरनाला में 6.5 मिलीमीटर, लुधियाना में 6.0 मिलीमीटर और पटियाला में 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसी तरह फरीदकोट में 3.0 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 2.8 मिलीमीटर, होशियारपुर में 1.5 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 1.4 मिलीमीटर, फिरोजपुर और मोहाली में 1-1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 10 अगस्त तक मानसून के सक्रिय रहने और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त के बाद मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके चलते बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक पंजाब में मौसम सुहावना रहने और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *