Live
पहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवालआप विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात की, अजनाला को बाढ़ से बचाने के लिए उझ डैम बनाने की मांग कीशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवालपहली बार पंजाब ने गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ सख्त और मिसाली कार्रवाई की-CM भगवंत सिंह मानबिना किसी बिजली कटौती के पंजाब ने पूरी की 17,423 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक बिजली मांग: तरुनप्रीत सिंह सौंदआप दौड़ सकते हैं, लेकिन कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते—CM भगवंत सिंह मान की विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को चेतावनीराजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवालआप विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात की, अजनाला को बाढ़ से बचाने के लिए उझ डैम बनाने की मांग कीशेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग के समापन अवसर पर CM भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम पंजाब को देश का खेल हब बनाएंगे”केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणाकेंद्र की तमाम रुकावटों और भाजपा नेताओं की बिजली-राजनीति के बावजूद मान सरकार ने पंजाब को बिजली संकट से निकाला बाहर: कुलदीप धालीवाल
Tuesday, 15 September 2026
Menu

राजस्थान में भी ‘‘आप’’ के नेतृत्व में चलने लगी बदलाव की हवा- केजरीवाल

राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के अरमानों पर झाड़ू फेर दिया है। सोमवार को आए नतीजों में राज्य के शिक्षा मंत्री के इलाके में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि राजस्थान में भी अब बदलाव की हवा चलने लगी है। शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चल गई है और आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राजस्थान के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे। लोगों में बहुत गुस्सा है। कांग्रेस और भाजपा ने पूरे राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है। लोग भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी से तंग आ चुके हैं। अब लोगों के पास ‘‘आप’’ के रूप में एक मजबूत विकल्प है।

 

उधर, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह क्षेत्र बारां में आम आदमी पार्टी को नगर परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। 60 में से 32 सीटों पर झाड़ू की जीत ने साफ़ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल की विचारधारा देश के कोने-कोने तक फैल रही है।

 

आम आदमी पार्टी का कहना है कि अभी तक घोषित नतीजों के मुताबिक, बारां नगर परिषद चुनाव में 60 में से आम आदमी पार्टी के 32 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इसी तरह, पिडावा नगर पालिका और झालापाटन नगर पालिका में 5-5 प्रत्याशी जीते हैं, जबकि झालावाड़ नगर परिषद में एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *