Live
तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन।डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन!वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजानशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजनपंजाब में कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, कुछ जिलों तक सीमित रहेगी बारिशभगवंत मान सरकार के 4.5 साल के ऐतिहासिक कामों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे कीचड़ उछालने पर उतरे: बलतेज पन्नूडॉ. गुरप्रीत कौर मान पर कांग्रेस विधायक खैहरा के जीजा रणजीत सिंह के आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित: AAPतीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन।डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन!वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजानशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजनपंजाब में कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, कुछ जिलों तक सीमित रहेगी बारिशभगवंत मान सरकार के 4.5 साल के ऐतिहासिक कामों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे कीचड़ उछालने पर उतरे: बलतेज पन्नूडॉ. गुरप्रीत कौर मान पर कांग्रेस विधायक खैहरा के जीजा रणजीत सिंह के आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित: AAP
Monday, 24 August 2026
Menu

CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयार‍ियों की परखी हकीकत

अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान सीएम योगी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।

सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम योगी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज और अन्य स्थानों का स्थलीय का निरीक्षण कर सकते हैं।

पौधारोपण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देखेंगे

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, सीएम योगी इसका प्रस्तुतिकरण सर्किट हाउस में देखेंगे। डोमरी गांव में करीब 350 बीघा जमीन पर 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसका मकसद शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को नियंत्रित करना और हवा को शुद्ध रूप से बनाए रखना है।

बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। वह शाम को बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। संभावित प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे और सोमवार की सुबह वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Posted in up

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *