Live
भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताईपंजाब को धोखा देने के बाद राघव चड्ढा अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे: कुलदीप सिंह धालीवालCM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत कीभारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्रीपंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामनाभाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवालतूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदियापंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहां धर्म, जाति और नफ़रत की फसलें नहीं उगतीं: बलतेज पन्नूNCSC की टीम द्वारा संगरूर में गुलज़ार सिंह के परिवार से मुलाकाल; परिवार द्वार की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जताईपंजाब को धोखा देने के बाद राघव चड्ढा अब राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे: कुलदीप सिंह धालीवालCM भगवंत सिंह मान ने फसली अवशेषों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए CII के साथ मिलकर काम करने की वकालत की
Friday, 11 September 2026
Menu

Manali में बर्फबारी से कई किलोमीटर लंबा जाम, कार से उतरकर पैदल चलने लगे पर्यटक

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में जहां शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू हो गया है. कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है. ताजा बर्फबारी जहां थोड़ी राहत लेकर आई तो इससे कुछ आफत भी आई. कई जगहों पर पर्यटक फंस गए हैं. बर्फबारी के बाद मनाली की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई. इस बर्फबारी से कई लोगों की मुस्किलें बढ़ गईं. चंडीगढ़-मनाली हाइवे पूरी तरह से जाम हो गया है. कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा हुआ है.
Latest and Breaking News on NDTV
मनाली से 10 किलोमीटर पहले बराहन से मनाली की तरफ जाने वाली सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया है. लोग घंटों से बर्फबारी के बीच गाड़ियों में फंसे हुए हैं. मनाली से अटल टनल का रास्ता भी बंद हो गया है. कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पर्यटक पैदल ही अपना सामान लेकर मनाली से घर वापसी के लिए निकल रहे हैं.
Latest and Breaking News on NDTV
हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते कई जगहों पर पर्यटक फंसे हुए हैं. बताया ये भी जा रहा है कि बर्फबारी के कारण कुल्लू में रात भर पर्यटक फंसे रहे. सुबह रेस्क्यू टीम ने उन्हें वहां से निकाला. अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को निकालकर सुरक्षित जगह पर ले जाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *